UttarakhandDehradun News

हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने की राज्यपाल से मुलाकात, यात्रा के लिए किया आमंत्रित

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुलाकात की। बिंद्रा ने राज्यपाल को हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को 17 मई को ऋषिकेश से पांच प्यारों की अगुवाई में प्रथम जत्थे को रवानगी के लिए भी आमंत्रित किया। जिससे हेमकुंड साहिब यात्रा 2023 का आगाज होगा।

हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियों की ली जानकारी

राज्यपाल ने बिंद्रा से हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियों और यात्रा मार्गों में चल रहे निर्माण कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि हमारा प्रयास रहे कि श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम और सुरक्षित हो। यात्रा मार्गों पर मूलभूत सुविधाओं की कमी न हो। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा यात्रा के बेहतर प्रबंध किए गए हैं।

निर्माण कार्यों की दी जानकारी

हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष बिंद्रा ने जानकारी देते हुए कहा कि सरकार द्वारा मुख्य रूप से निर्माण कार्यों में हेमकुंड साहिब में हेलीपैड का निर्माण किया गया है। गोविंद घाट से हेमकुंड साहिब छह किलोमीटर के मार्ग पर रेलिंग निर्माण, गोविंद घाट से पांच किलोमीटर तक का पुलना सड़क मार्ग और वहां पर टैक्सी चालकों के लिए पार्किंग बना दी गयी है। इसके अलावा यात्रा मार्गों में सुलभ शौचालयों का निर्माण और कई स्थानों पर सड़कों के चौड़ीकरण और सुधारीकरण का कार्य भी किया गया है। वहीं श्रद्धालुओं के लिए मेडिकल सुविधाएं भी उपलब्ध करायी गयी हैं।

अध्यक्ष ने बताया कि यात्रा मार्ग में 10 रेन शेल्टर शैड बैंच सहित यात्रियों के बैठने के लिए तैयार किए गए हैं। कुछ स्थानों में सुरक्षा दीवार के कार्य किए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि गुरूद्वारा ट्रस्ट द्वारा भी श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए गुरूद्वारा पड़ाव में कई कार्य किए गए हैं। इनमें गोविंद घाट में 71 कमरों के नवीनीकरण और ऋषिकेश में नए 40 एसी कमरों का निर्माण किया गया है। वहीं दोनों स्थानों में लंगर हॉल के नवीनीकरण का कार्य भी किया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें