UttarakhandHighlightNainital News

आदि कैलाश यात्रा का पहला दल रवाना, अलग-अलग राज्य के 19 श्रद्धालु शामिल

कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) की ओर से संचालित आदि कैलाश यात्रा आज से शुरू हो गई है। हल्द्वानी के काठगोदाम से शुरू होने वाली आठ दिवसीय यात्रा का पहला पड़ाव पिथौरागढ़ है। हालांकि उच्च हिमालय क्षेत्र में लगातार बारिश और हिमपात के चलते यात्रियों के लिए यह यात्रा साहस और खूबसूरती से भरी होगी।

दल में 19 श्रद्धालु शामिल

आदि कैलाश यात्रा का पहला दल जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से 19 यात्री शामिल हैं। काठगोदाम स्थित कुमाऊं मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस में आदि कैलाश यात्रियों का केएमवीएन के एमडी विनीत तोमर ने अपने विभागीय कर्मचारियों के साथ भव्य स्वागत किया।

जिसके बाद सभी यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बता दें पहले दल में 10 पुरुष और नौ महिलाएं शामिल हैं। इसमें गुजरात से 15, केरल से दो, उतर प्रदेश और दिल्ली से एक एक श्रद्धालु शामिल है।

दिक्कत होने पर यात्रा गाइड को सूचित करने की अपील

केएमवीएन के एमडी विनीत तोमर ने यात्रियों से निवेदन भी किया की यात्रा के दौरान उच्च हिमालय क्षेत्र में किसी भी तरह की दिक्कत हो तो तत्काल इसकी जानकारी यात्रा गाइड को दें। बता दें इस बार निगम द्वारा लगभग 34 ग्रुप यात्रा पर भेजे जाएंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें