UttarakhandBig News

EARTHQUAKE: चमोली और रुद्रप्रयाग में डोली धरती, 3.3 दर्ज की गई भूकंप की तीव्रता

उत्तराखंड में गुरूवार को चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद में भूकंप के झटके महसूस किए गए। बता दें सुबह 10 बजे के करीब भूकंप के तेज झटके महसूस हुए।

लोग घरों से बाहर निकलने पर हुए मजबूर

भूकंप के झटके महसूस होते ही अफरा तफरी का माहौल हो गया और लोग अपने घरों और दुकानों को छोड़ बहार निकाल आए। वाडिया इंस्टिट्यूट ऑफ हिमालयन जिओलॉजी के भूकंप वैज्ञानिको की माने तो उत्तराखंड राज्य भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील है।

रिक्टर स्केल पर 3.3 दर्ज की गई भूकंप की तीव्रता

उत्तराखंड का अधिकांश इलाका भूकंप के लिहाज से जोन चार और पांच में है। इस वजह से बार बार भूकंप के घटनाएं देखने को मिलती है। बता दें रिक्टर पैमाने में भूकंप की तीव्रता 3.3 बताई जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें