UttarakhandBig News

धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक का आयोजन हुआ था। जो की अब खत्म हो चुकी है। कैबिनेट बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।

इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

  • सिलिका सेंट की रॉयल्टी को काम किया गया है। बता दें इसकी कीमत को अन्य राज्यों के बराबर कर दी गई है।
  • बाजपुर सूगर मिल को आधुनिकीकरण बनाने को दी मंजूरी
  • कोषागार की नियमावली में किया गया संशोधन
  • पशुपालन विभाग में वैटनरी डॉक्टरों को एनईपी देने को मंजूरी
  • पिरूल इक्कट्ठा करने पर बढाई गई राशि
  • ऋषिकेश में चार धाम यात्रा प्रशासन संगठन के तहत 11 पद बढ़ाये गए हैं। अब कर्मचारी साल भर काम करेंगे। बता दें अभी तक कर्मचारी केवल यात्रा सीजन पर ही सक्रिय रहते थे।
  • पशुलान विभाग के तहत चारा की कमी को देखते हुए नई नियमावली बनाई गई है।
  • उत्तराखंड चारा नीति बनाई गई है। इसके लिए 66 करोड़ का प्रावाधन नीति के तहत किया गया है। पांच साल के लिए ये नीति बनायीं गई है।
  • मुख्यमंत्री पुशुधन मिशन योजना के तहत पशुओं के खरीदनी पर सब्सिडी मिलेगी
  • घोड़े खच्चरों को लेने पर भी मिलेगी सब्सिडी
  • स्टेट इंस्टीट्यूट फॉर एम्पावरिंग एंड ट्रांसफॉर्मिंग उत्तराखंड (सेतु) नियोजन विभाग के तहत सेतु आयोग का गठन किया गया है। जिसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ही होंगे।
  • कौशल विकास विभाग के तहत मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत विदेशों में युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी।
  • मानव वन्य जीव निवारण प्रकोष्ठ का भी गठन किया जाएगा। मानव और जगंली जानवरो के बीच संघर्ष को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।
  • सभी विभागों की जमीन पर अवैध कब्जों को रोकने को लेकर बैठक में निर्देश दिए गए हैं। हर महीने विभाग अपनी जमीन की मॉनिटरिंग करेगा।
  • पीआरडी जवानों को अवकाश की सुविधा मिल सकेगी। बता दें पीआरडी एक्ट में बदलाव के लिए अध्यादेश में बदलाव किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें