National

बैन बजरंग दल पर है बजरंग बलि पर नहीं, जरूरत पड़ी तो छत्तीसगढ़ में भी लगाएंगे- भूपेश बघेल

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बजरंग दल पर बैन लगाने की घोषणा की है। इसे लेकर घोषणापत्र में वादा भी किया है। वहीं इस वादे के बाद सियासत गरमा गयी है। बीजेपी के नेताओं ने इस घोषणा को भगवान हनुमान का अपमान बताया है। वहीं अब इस वादे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है।

जरूरत पड़ी तो यहां भी होगा दल बैन- सीएम बघेल

कांग्रेस के वादे के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में बजरंग दल पर बैन लगाने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि, वहां क्या हो रहा, यहां क्या होगा, यहां कि परिस्थितियों में बजरंगियों ने गड़गड़ की तो उन्हें ठीक कर देंगे। ठीक कर भी दिया है। जरूरत पड़ी तो यहां भी बैन के लिए सोचा जाएगा, लेकिन वहां अभी कि समस्या के हिसाब से वहां के पार्टी के पदाधिकारियों ने तय किया है।

सीएम ने कहा पीएम मोदी फेंकने में माहिर

मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होनें कहा कि, मोदी जी फेंकने में बहुत माहिर हैं। वह कबीर जी को, गुरू गोरखनाथ जी को एक साथ बिठा देते हैं। कहते हैं कि वह एक साथ बैठकर चर्चा करते हैं। कौन किस सदी में हुआ। जो चीज पाकिस्तान में हुई है उसे बिहार का बता देते हैं। जनसंख्या जितनी नहीं है उतना बता देते हैं।

बजरंग बलि हमारे आराध्य हैं- सीएम

वहीं सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि बैन बजरंग दल पर लगाने की बात हुई है, बजरंग बलि पर नहीं। बजरंग बलि हमारे आराध्य हैं उनके नाम पर कोई गुंडागर्दी करे ये उचित नहीं है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें