National

एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार के इस्तीफे से खलबली, समर्थक हुए भावुक, कहा, आपके बिना पार्टी कैसे चलेगी

देश के वरिष्ठ राजनेताओं में से एक और एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने इस्तीफे का ऐलान किया है। उनके इस फैसले से पार्टी कार्यकर्ता नाराज हैं। शरद पवार ने ये ऐलान अपनी एक किताब के विमोचन के कार्यक्रम में किया । उन्होंने कहा, मैंने आज राष्ट्रवादी कांग्रेस (NCP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से रिटायर होने का फैसला किया है । वहीं इस फैसले के बाद राज्य की सियासत में हंगामा हो गया है।

पद छोड़ा है, पार्टी नहीं- अजीत पवार

वहीं शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने कहा कि शरद पवार ने इस्तीफे का कारण नहीं बताया है। ऐसे इस्तीफे का एलान सही नहीं है। पार्टी नेताओं की बैठक होगी। परिवार के सदस्य भी बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके बाद पार्टी की मुख्य समिति इस्तीफे को लेकर फैसला करेगी। हालांकि उन्होंने आगे कहा कि पवार चाहते हैं कि नए नेतृत्व को मौका मिले।  उन्होंने कहा कि पवार साहिब ने पद छोड़ा है, पार्टी नहीं। वह हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। 

जयंत पाटिल भावुक दिखे

वहीं, प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि शरद पवार ने इस्तीफे की घोषणा करने से पहले किसी को नहीं बताया था। हमें उम्मीद है कि पवार अपने इस्तीफे पर फिर विचार करेंगे।

सुनील तटकरे ने की इस्तीफा वापस लेने की विनती

सुनील तटकरे ने कहा कि पवार के बिना पार्टी नहीं चल पाएगी। जबकि छगन भुजबल ने शरद पवार से विनती की है कि शरद पवार अपना इस्तीफा वापस ले लें। साथ ही उन्होंने कहा कि आखिर निर्णय वही मान्य होगा, जो पवार लेंगे।

वहीं शरद पवार के समर्थकों ने भी निराशा व्यक्त की है। उनका कहना है कि पवार ने उन्हें कभी निराश नहीं किया, लेकिन आज कर दिया है। लोगों ने कहा कि कमेटी यहीं पर है, आप निर्णय लें। हम सभी को धक्का लगा है। महाराष्ट्र की जरूरत को ध्यान में रखें तो 60 साल तक आपने जिम्मेदारी निभाई लेकिन आज आपने यह अप्रिय निर्णय ले लिया। 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें