Big NewsDehradun NewsUttarakhand

देहरादून: जौलीग्रांट एयरपोर्ट के पास जंगल में युवक का शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका

देहरादून में मंगलवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट के पास कोठरी मोहल्ले के जंगल में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की हत्या की आशंका जटा रही है। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

मृतक युवक के शरीर में मिले चोट के निशान

मिली जानकारी के अनुसार सुबह साढ़े नौ बजे के आसपास स्थानीय लोगों ने मृतक के शव को देखा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर कोतवाल राजेश शाह व चौकी इंचार्ज उत्तम रमोला टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि युवक के शरीर में चोट के निशान भी मिले हैं।

टिहरी जनपद का बताया जा रहा युवक

मृतक युवक टिहरी जनपद का बताया जा रहा है। वह भानियावाला में किराए के कमरे में रहता है। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया जा रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें