Big NewsNainitalUttarakhand

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, सगाई के कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार, एक की मौत, पांच घायल

नैनीताल जनपद के धानचूली-पहाड़पानी मोटर मार्ग पर के चौरलेख के पास सोमवार को एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल बताये जा रहे हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

एक की मौत, पांच घायल

जानकारी के मुताबिक धारी पुलिस चौकी प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि घटना सोमवार रात 11 बजे की है। एक ऑल्टो कार लोहाघाट से धारी की ओर जा रही थी। जिसमे सवार चार लोग एक ही परिवार के थे। सभी लोग पारिवारिक सगाई के कार्यक्रम से लोहाघाट गए हुए थे। लोहाघाट से लौटेते समय चौरलेख के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए पदमपुरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार डॉ जयमाला ने बताया कि नवीन चंद्र पुत्र सेवक राम निवासी ग्वालाकोट कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।

तीन लोगों की हालत गंभीर

घायलों कि पहचान ईश्वरी राम, दीपक चंद्र, बुद्धि राम, गीता ओर विमला देवी के रूप में हुई है। जिनका प्राथमिक उपचार किया गया। जिसमें से तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया। जानकारी के मुताबिक मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया गया है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button