Big NewsHaridwar NewsRoorkee NewsUttarakhand

रुड़की: नशा करने से रोकने पर पिता को उतारा मौत के घाट, बेटा फरार

हरिद्वार जनपद के रुड़की से शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां बेटा अपने पिता को मौत के घाट उतारकर फरार हो गया। बताया जा रहा है की युवक नशा करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसके बाद दोनों के बीच धक्का मुक्की हुई और पिता फर्श पर गिर गए। सिर पर चोट लगने से उनकी मौत हो गई।

नशा करने से रोका तो उतार दिया मौत के घाट

मिली जानकारी के मुताबिक सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुरा के लक्ष्मीनगर कॉलोनी निवासी रामपाल (68) अपने छोटे बेटे योगेंद्र के साथ रहते थे। रामपाल की पत्नी की करीब तीन साल पहले ही मौत हो गई। बताया गया की रामपाल का बेटा योगेंद्र नशा करता था। जिसके कारण वो कई बार उसे नशा करने से रोकते थे। इसे लेकर आए दिन दोनों के बीच विवाद होता था।

पुलिस के अनुसार रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि रामपाल कि उसे बेटे योगेंद्र ने हत्या कर दी। सूचना पाकर पुलिस कि टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस केा अनुसार तब तक रामपाल के सिर से काफी खून बह रहा था और उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि उनके हाथ और चेहरे पर चोट के निशान थे।

पिता की मौत के बाद दोस्तों के साथ हुआ फरार

स्थानीय लोगों से जानकारी ली गई। जिसमें पता चला कि सुबह रविवार सुबह रामपाल के बेटे योगेंद्र के कुछ दोस्त घर पर आए हुए थे। जिसमें एक युवती भी शामिल थी। इसी दौरान रामपाल का अपने बेटे से विवाद हुआ। झगडे के दौरान रामपाल नीचे गिरे गए और उनका सिर फर्श से टकरा गया। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी अपने दोस्तों के साथ फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस फरार बेटे कि तलाश कर रही है। इसके साथ ही मृतक के बड़े बेटे को घटना कि जानकारी दे दी गई है। तहरीर मिलने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें