Big NewsUttarakhand

हॉफ की कुर्सी की दौड़ में ये चार अफसर शामिल, एक मई को हो सकती है डीपीसी

वन विभाग में 30 अप्रैल यानी आज विभागीय प्रमुख विनोद कुमार सिंघल रिटायर हो जाएंगे। इसके बाद हॉफ की कुर्सी कौन संभालेगा इसके लिए चर्चाएं तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इसके लिए एक मई को डीपीसी हो सकती है। हॉफ की कुर्सी के लिए चार नाम प्रमुखता से लिए जा रहे हैं।

हॉफ की कुर्सी के लिए चार नाम पर चर्चा

  • इस लिस्ट में सबसे ऊपर पीसीसीएफ अनूप मलिक का नाम शामिल है। अनूप मलिक वर्ष 1987 बैच के आईएफएस मलिक वर्तमान में मुख्य परियोजना निदेशक, उत्तराखंड वन संसाधन परियोजना के पद पर तैनात हैं।
  • दूसरा नाम इस लिस्ट में डॉ धनन्जय मोहन का है। डॉ धनन्जय मोहन वर्ष 1988 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं। जो इस समय वन पंचायत की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं।
  • तीसरा नाम लिस्ट में डॉ विजय कुमार का है। विजय कुमार भी वर्ष 1988 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं। जो इस समय बैंबू बोर्ड की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं।
  • चौथा नाम इस लिस्ट में वर्तमान पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ डॉ समीर सिन्हा का है। डॉ समीर सिन्हा को भी मजबूत दावेदार के तौर पर देखा जा रहा है। समीर सिन्हा वर्ष 1990 के आईएफएस अधिकारी हैं।

पांचवा नाम भी था शामिल

इस सूची में पांचवा नाम पीसीसीएफ केएम राव का नाम शामिल था। लेकिन शुक्रवार को ही शासन के निर्देश पर केएम राव को उत्तराखंड वन विकास निगम की जिम्मेदारी दे दी गई। ऐसे में हॉफ की कुर्सी की दौड़ में अब चार ही नाम शामिल बताये जा रहे हैं।

विभाग के नए मुखिया की तैनाती को लेकर प्रक्रिया शुरू

जानकारी के मुताबिक वन मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि वन विभाग के नए मुखिया की तैनाती को लेकर शासन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही इसके लिए डीपीसी बुलाई जाएगी। वरिष्ठता और कामकाज के साथ मानकों के तहत ने हॉफ का चयन होगा ।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें