Big NewsPauri Garhwal NewsUttarakhand

पौड़ी: भरसार वानिकी विश्वविद्यालय में चहलकदमी करता गुलदार, शिक्षकों ने बनाया वीडियो, खौफ में स्थानीय

पौडी जनपद के विभिन्न इलाकों में इन दिनों गुलदार का खौफ बना हुआ है। ताजा मामला भरसार वानिकी विश्वविद्यालय से सामने आया है। जहां बीते देर रात एक गुलदार विवि के परिसर में दिखाई दिया। जिसका वीडियो कार से जा रहे विवि के शिक्षकों द्वारा बनाया गया है।

छात्रों से सतर्क रहने की अपील

गुलदार की धमक से लोग खौफजदा है। जबकि पूर्व में भी गुलदार कई क्षेत्रों में दिखाई दिया है। विश्वविद्यालय परिसर में गुलदार दिखाई देने पर टीचरों ने छात्रों को सतर्क रहने को कहा है। इससे पूर्व भी श्रीनगर में कई इलाकों में गुलदार दिखाई पड़ने की सूचना विभाग को मिली थी। वहीं वीडियो में गुलदार आराम से चहलकदमी करने के बाद झाड़ियों में जाता दिख रहा है। जिससे साफ है कि गुलदार की धमक क्षेत्र में बनी हुई है.

लोगों से अकेले बाहर ना निकलने की अपील

भरसार वानिकी विश्वविद्यालय के परिसर में गुलदार दिखाई देने के बाद से ही लोगों को सतर्क किया जा रहा है। इसके साथ ही गुलदार की धमक को देखते हुए लोगों को अकेले बाहर ना निकल की हिदायत दी जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें