Big NewsUttarakhand

सांसद अनिल बलूनी की बड़ी पहल, पौड़ी में बनेगा पहला संयुक्त माउंटेन म्यूजियम और प्लेनेटोरियम

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी पौड़ी जनपद को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। राज्यसभा सांसद अपनी निधि से पौड़ी जनपद में माउंटेन म्यूजियम (पर्वतीय संग्रहालय) और प्लेनेटोरियम (तारामंडल) के निर्माण के लिए 4.62 करोड़ रुपए की राशि दी है। इन दोनों संस्थानों के निर्माण में लगभग 30 करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी। जिसे वह अपनी सांसद निधि व अन्य संस्थाओं की मदद से जुटाएंगे।

अनिल बलूनी की बड़ी पहल

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस विषय में उत्साह दिखाया है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि राज्य सरकार की ओर से यथासंभव सहयोग किया जाएगा। इस परिसर में शैक्षिक, ज्ञानवर्धक और रोचक गतिविधियों के लिए राज्य सरकार की ओर से जो भी आवश्यकता होगी वह पूरी की जाएगी। जिसे लेकर राज्यसभा संसद अनिल बलूनी ने सीएम धामी का आभार प्रकट किया है।

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि यह राज्य का पहला और अखिल भारतीय स्तर पर भी अनूठा केंद्र होगा। जहां पर खगोल और भूगोल, इतिहास और संस्कृति से एक ही स्थान पर परिचित कराने का प्रयास किया जाएगा। आगे अनिल बलूनी ने कहा कि पौड़ी अपनी विशिष्ट भौगोलिक संरचना है। जिसके समक्ष एक लंबी पर्वत श्रृंखला और हिमालय चोटियों का सुस्पष्ट विहंगम दृश्य दिखाई देता है। जो पौड़ी नगर को प्लेनेटोरियम (तारामंडल) व माउंटेन म्यूजियम (पर्वतीय संग्रहालय) के संयुक्त निर्माण का आदर्श स्थल बनाता है। भविष्य में देश विदेश के खगोल विषय के जिज्ञासुओं का प्रिय डेस्टिनेशन बनेगा।

राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगी पहचान

सांसद बलूनी कहते हैं कि भविष्य में यह दोनों संस्थान विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय होंगे। वे शैक्षिक भ्रमण के दौरान अपने अनेक कौतुहलों व प्रश्नों का समाधान यहां प्राप्त करेंगे। इसके साथ ही पौड़ी में पर्यटन की गतिविधियां बढ़ेंगी। इस केंद्र को एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए अन्य शैक्षिक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस बहुउद्देशीय संस्थान में अतिथि गृह, जैव विविधता, नॉलेज पार्क व साइंस पार्क भी विकसित किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें