National

BYJU’s के सीईओ रवींद्रन के तीन ठिकानों पर ED की छापेमारी, कई दस्तावेज और डिजिटल डेटा किया जब्त

चर्चित ऑनलाइन एडुटेक प्लेटफॉर्म BYJU’s के सीईओ बायजू रवींद्रन के बेंगलुरु स्थित तीन ठिकानों पर आज ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने छापेमारी की है। इस छापेमारी में ईडी ने कई दस्तावेज और डिजिटल डेटा जब्त किया है।

ईडी ने दस्तावेज और डिजिटल डेटा किया जब्त

ईडी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के मामले में रवींद्रन बायजू और उनकी कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड के ठिकानों पर ये छापेमारी की है। छापेमारीके दौरान ईडी ने दस्तावेज और डिजिटल डेटा जब्त किया है। इस सर्च ऑपरेशन में पता चला कि एडुटेक यूनिकॉर्न कंपनी को साल 2011-2023 के दौरान करीब 28000 करोड़ रुपये का FDI मिला है।

छापेमारी पर आया बायजू का बयान

वहीं इस मामले पर बायजू का कहना है कि ईडी के अफसरों की एक टीम उनके बैंगलुरु ऑफिस पहुंची थी, जो फेमा के तहत एक रुटीन इनक्वॉयरी थी। उनसे जो जानकारी और दस्तावेज मांगे गए, उन्होंने उपलब्ध करवा दी है। उन्होंने कहा कि कंपनी हर जांच में सहयोग कर रही है। उनसे जो भी जानकारी मांगी जाएगी, वो उसे फॉलो करेंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें