Big NewsDehradun NewsUttarakhand

राज्य में अफसरशाही हावी, विधायक की अधिकारियों को दो टूक, कहा जनप्रतिनिधियों की बातों को गौर से सुने

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में अधिकारियों के रवैया को लेकर एक बार फिर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच टकराव देखने को मिला है। अधिकारियों का खराब रवैया देखते हुए भाजपा के विधायक विनोद चमोली ने एक बार फिर बेलगाम अधिकारियों के रवैया पर सवाल खड़े किए हैं।

बेलगाम अधिकारियों के रवैया पर विधायक ने जताई नाराजगी

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में चल रही बैठक में मौजूद धरमपुर सीट से विधायक विनोद चमोली ने कहा कि सभी को पता है कि अधिकारियों का रवैया जनप्रतिनिधियों के प्रति कैसा है। उन्होंने कहा कि जब से राज्य का गठन हुआ है तब से लेकर अब तक राज्य के अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को ठीक से नहीं निभा रहे हैं।

अधिकारियों को विनोद चमोली की दो टूक

विनोद चमोली ने आगे कहा की जिला योजना समिति की बैठक में जिन अधिकारियों ने अपने काम को सही से नहीं किया है। उनको उसके बारे में बताया जा रहा है। लेकिन अधिकारी अपने तानाशाही रवैया पर तब भी अड़े हुए हैं। विधायक बैठक के दौरान अधिकारियों को ये तक कहते दिखे की उन्हें नेता जनता ने चुनाव में जिताकर बनाया है न की अधिकारियों ने इसलिए अधिकारी इस बात को सुन ले कि अधिकारी जनप्रतिनिधियों की बातों को गौर से सुने और उन पर काम करें।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें