HighlightNarendra Modi NewsUttarakhand

पीएम की मन की बात का 100 वां संस्करण पर होगा भव्य आयोजन, सीएम धामी ने दिए ये निर्देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का कल यानी की रविवार को 100 वां संस्करण प्रसारित होने जा रहा है। ऐसे में राज्य में भी अधिकाधिक लोग पीएम की मन की बात सुन सकें। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी विद्यालयों, ग्राम सभाओं, डिग्री कॉलेज, पॉलिटेक्निक, आईटीआई में कार्यक्रम को सुनने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

पीएम की मन की बात का 100 वां संस्करण

बता दें पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए मन की बात का कल 100 वां संस्करण दोपहर 11 बजे प्रसारित होगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन लोगों का विशेष उल्लेख करते हैं जो कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे तमाम लोग देश के अलग अलग राज्य में अपने कार्यों से अलग पहचान बनाते हुए समाज को दिशा देने का काम भी कर रहे हैं।पीएम मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम में ऐसे लोगों के बारे में जानकारी दी जाती है।

सीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्था के निर्देश

सीएम धामी ने कहा कि कल प्रसारित होने वाले कार्यक्रम का 100 वां संस्करण कई मायनों में महत्वपूर्ण है। इसलिए उन्होंने अधिकारियों को कल सभी विद्यालयों, ग्राम सभाओं, डिग्री कॉलेज, पॉलीटेक्निक,आईटी आई में इस कार्यक्रम को सुनने की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें