Big NewsUttarakhand

धामी सरकार का बड़ा फैसला, राज्य आंदोलनकारियों को दी ये बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आंदोलनकारियों की मृत्यु के बाद अब आश्रितों को पेंशन देने का फैसला लिया है। गृह विभाग ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।

गृह विभाग ने जारी किए निर्देश

गृह विभाग द्वारा जारी किये गए निर्देश में कहा गया है कि अभी तक कई ऐसे प्रकरण सामने आये हैं जिनमें आश्रितों को पेंशन नहीं मिल पाई थी। लेकिन अब राज्य सरकार सभी आश्रितों को पेंशन देने जा रही है।

आंदोलनकारियों की मृत्यु पर आश्रितों को मिलेगी पेंशन

जानकारी के मुताबिक गृह विभाग के अनुसार 28 अप्रैल 2021 को जारी किए गए शासनादेश के तहत राज्य आंदोलन के दौरान सात दिन जेल में रहे या राज्य आंदोलन के दौरान घायल आंदोलनकारी जिनकी मृत्यु एक जून 2016 के क्रम में पेंशन स्वीकृत होने से पहले हो चुकी है। उन आश्रित के पति पत्नी को 4500 रुपए हर माह पेंशन दी जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें