Big NewsHaridwar NewsUttarakhand

रोडवेज बस की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, परिजनों में कोहराम

हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग पर मोतीचूर के पास रोडवेज बस के चपेट में आने से बाइक सवार दंपति समेत 10 साल की लड़की की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 की मदद से उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने तीनो को मृत घोषित कर दिया।

रोडवेज बस की चपेट में आने से तीनो की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक सराय ज्वालापुर निवासी शाहवान (30) पुत्र इस्तियाक अपनी पत्नी आसमा (27) और भतीजी मिशवा (10) के साथ ऋषिकेश से अपने घर ज्वालापुर हरिद्वार की तरफ जा रहे थे। इस बीच मोतीचूर के समीप उनकी बाइक को पीछे से आ रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस ने जोरदार टक्कर मार दी।

जिस कारण तीनो बस के अगले पहिये की चपेट में आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 की मदद से उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने तीनो को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी

मामले पर शाहवान के परिजनों ने रायवाला थाने में तहरीर दी है। जिसके बाद रायवाला पुलिस मामले में जांच कर रही है। घटना के बाद से ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें