Dehradun NewsHighlightUttarakhand

देहरादून: रेव पार्टी कराने वाला संजीवनी रिजॉर्ट पर कार्रवाई तेज, जल्द होगा सील

रेव पार्टी कराने वाला संजीवनी रिजॉर्ट पर जल्द कार्रवाई कर सील किया जाएगा। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है। बता दें पुलिस ने 10 अप्रैल को रेजॉर्ट से आधा किलो से अधिक चरस और आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

10 अप्रैल को मारा था छापा

जानकारी के मुताबिक एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि रिपोर्ट तैयार कर रिजॉर्ट को सील करने की सिफारिश की गई है। बीते 10 अप्रैल को रात के समय एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल, नार्कोटिक्स टास्क फाॅर्स और स्थानीय पुलिस की टीम ने मिलकर सहसपुर स्थित संजीवनी रिजॉर्ट पर छापेमारी की थी। इस दौरान यहां से आधा किलो से अधिक चरस बरामद की गई थी।

चंडीगढ़ की 15 युवतियों को कराया था मुक्त

इसके साथ ही अलग अलग कमरों से 15 युवतियों को मुक्त कराया गया था। पूछताछ पर युवतियों ने बताया था कि उन्हें संजय नाम के युवक ने चंडीगढ़ से डांस करने के लिया लाया था जिसके बाद अब गलत कार्यों के लिए उन पर दबाव डाला गया था। चरस तस्करी के आरोप में दीपक निवासी सोरना डोबरी, सहसपुर, हेमंत निवासी आजादनगर, हिसार, हरियाणा और राहुल निवासी मोहाली, चंडीगढ़ को गिरफ्तार किया गया था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें