Big NewsUttarakhand

सूडान में फंसे उत्तराखंड के 10 लोगों की भारत वापसी, सीएम धामी ने जताया आभार

सूडान में संकट के बीच फंसे भारतीय नागरिकों को ‘आपरेशन कावेरी’ के तहत भारत लाया जा रहा है। बुधवार रात भारत आई फ्लाइट में उत्तराखंड के 10 लोगों को भारत पहुंच गए हैं।

उत्तराखंड के इन लोगों को लाया गया वापस

नई दिल्ली पहुंचने पर इन 10 लोगों का उत्तराखंड के स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा और सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी अमर बिष्ट ने स्वागत किया। इसमें सुनील सिंह, विनोद नेगी, प्रवीन नेगी, अनिल कुमार, शीशपाल सिंह,अंकित बिष्ट, जुनेद त्यागी, जुनेद अली, इनायत त्यागी और सलमा त्यागी शमिल हैं।

सीएम धामी ने जताया आभार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर का आभार व्यक्त किया। सीएम ने कहा कि सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार निरंतर केंद्र सरकार के संपर्क में हैं।

दून के नंद किशोर के जल्द लौटने की संभावना

सूडान में फंसे देहरादून जनपद के नकरौंदा के रहने वाले नंद किशोर के जल्द भारत आने कि संभावना है। बता दे नंद किशोर अपने साथियों के साथ खार्तूम से बस के माध्यम से कोडदान बदरगाह तक पहुंच गए हैं।

जानकारी के मुताबिक वहां से एक जहाज जल्द भारतियों को लेकर रवाना हो जाएगा। नंद किशोर के परिजनों का लगातार उनसे संपर्क हो रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें