Char Dham Yatra 2023Uttarkashi

गंगोत्री धाम में हार्ट अटैक से हुई थी यात्री की मौत, उत्तराखंड पुलिस ने हिन्दु रीति रिवाज में किया दाह संस्कार

पश्चिम बंगाल से अपनी पत्नी और परिचित के साथ गंगोत्री धाम के दर्शन के लिए आए बुजुर्ग की मंगलवार को हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी। जिसके बाद उनकी पत्नी के आग्रह पर उत्तराखंड पुलिस ने हिन्दु रीति रिवाज के साथ उत्तरकाशी में ही उनका दाह संस्कार कर लिया।

हार्ट अटैक से हुई थी पश्चिम बंगाल के यात्री की मौत

बता दें मृतक यात्री प्रदीप कुमार (75) पुत्र परमार्थ नाथ विश्वास निवासी गिरीश घोष रोड, हावड़ा पश्चिम बंगाल मंगलवार को गंगोत्री धाम की यात्रा के लिए आए थे। प्रदीप कुमार जनपद मुख्यालय से करीब एक किलोमीटर आगे उजेली के एक आश्रम में रुके हुए थे। इसी दौरान दिन के समय अचानक उनके सीने में तेज दर्द शुरू हो गया और वह बेहोश होकर गिर पड़े। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने हिन्दु रीति रिवाज में किया दाह संस्कार

बुजुर्ग यात्री अपनी पत्नी और परिचित के साथ चार धाम यात्रा पर निकले थे। जहां यमुनोत्री की यात्रा पर ही बुजुर्ग यात्री की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उनकी पत्नी ने पुलिसकर्मियों से बेटे का फर्ज निभाते हुए मंगलवार को केदारघाट उत्तरकाशी पर हिन्दु रीति रिवाज से उनका दाह संस्कार का अनुरोध किया। जिसके बाद उत्तराखंड पुलिस ने उनका अंतिम संस्कार किया।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button