National

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत में बन रही खांसी की दवा को बताया खराब, मेडिकल अलर्ट किया जारी

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत में बन रही एक खांसी की दवा को खराब बताया है। मंगलवार को जानकारी दी गई जिसमें कहा गया है कि भारतीय कंपनी के द्वारा बनाया गया एक कफ सिरप मार्शल द्वीप और माइक्रोनेशिया में दूषित पाया गया है।

गुएफेनेसिन कफ है दूषित

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मेडिकल अलर्ट जारी करते हुए  भारत में बनने वाले गुएफेनेसिन कफ सिरप को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दूषित बताया है। डब्ल्यूएचओ ने जानकारी दी है कि पंजाब की क्यूपी फार्माकेम लिमिटेड कंपनी इस कफ सिरप का उत्पादन करती है। हालांकि क्यूपी फार्मा केम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, सुधीर पाठक ने इस मुद्दे पर कहा कि पंजाब के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन को संदेह है कि किसी ने भारत सरकार को बदनाम करने के लिए कंबोडिया भेजे गए उत्पाद (खांसी की दवाई) की नकल की है और फिर इसे मार्शल द्वीप और माइक्रोनेशिया में बेच दिया है। एफडीए विभाग ने जांच के लिए कंबोडिया भेजे गए कफ सिरप के सैंपल ले लिए हैं। कफ सिरप की कुल 18,336 बोतलें भेजी गईं।

कैसे पहुंचा मार्शल द्वीप और माइक्रोनेशिया में सिरप ?

बताया जा रहा है कि जिस कफ सिरप की गुणवत्ता पर डब्ल्यूएचओ ने सवाल उठाए हैं, वह सिरप भारत से केवल कंबोडिया भेजे जाने की अनुमति दी गई थी। यह मार्शल द्वीप और माइक्रोनेशिया तक कैसे पहुंचा? इसके बारे में कोई सूचना नहीं है। यह सिरप भारतीय बाजार में भी मौजूद है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें