Big NewsChar Dham Yatra 2023

चारधाम यात्रा: पश्चिम बंगाल के बुजुर्ग यात्री की मौत, हार्ट अटैक बताई जा रही वजह

चारधाम यात्रा के चौथे दिन में चौथी मौत से हड़कंप मच गया है। गंगोत्री धाम की यात्रा में आए पश्चिम बंगाल के एक बुजुर्ग यात्री की हृदय गति रुकने से मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक यात्री के शव का पंचनामा भर यात्री के परिजनों को सौंप दिया है।

हृदय गति रुकने से बुजुर्ग यात्री की मौत

मिली जानकारी के अनुसार प्रदीप कुमार (75) पुत्र परमार्थ नाथ विश्वास निवासी गिरीश घोष रोड, हावड़ा पश्चिम बंगाल मंगलवार को गंगोत्री धाम की यात्रा के लिए आए थे। प्रदीप कुमार जनपद मुख्यालय से करीब एक किलोमीटर आगे उजेली के एक आश्रम में रुके हुए थे। इसी दौरान दिन के समय अचानक उनके सीने में तेज दर्द शुरू हो गया और वह बेहोश होकर गिर पड़े।

आनन-फानन में बुजुर्ग यात्री के साथी और आश्रम के कर्मचारी उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि यात्री के मृत्यु हृदय गति रुकने के कारण हुई है। पुलिस ने पंचनामा भर बुजुर्ग यात्री का शव परिजनों को सौंप दिया है। बता दें, यात्रा शुरू होने के बाद से अभी तक चार मौतें दर्ज की गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें