National

केरल में फोन की बैटरी फटने से आठ साल की बच्ची की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला

केरल के तिरुविल्वामला में फोन की बैटरी फटने से एक छोटी बच्ची की मौत हो गई। इस घटना को सुनने के बाद हर कोई दुखी है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बैटरी फटी, दुर्घटना घटी

पुलिस ने बताया कि तिरुविल्वामला निवासी आदित्यश्री द्वारा इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे कथित तौर पर फट गया। जिसमें एक आठ साल की बच्ची की उसके पास रखे फोन की बैटरी फटने से मौत हो गई है।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने बताया कि आदित्यश्री पास के एक स्कूल में तीसरी कक्षा की छात्रा थी जिसकी मौत होने के बाद हर कोई दुखी है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी शुरू कर दी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें