Haridwar NewsHighlightUttarakhand

रुड़की: हाईवे पर अनियंत्रित होकर टकराई बाइक, दिल्ली के युवक की मौत साथी गंभीर रूप से घायल

हरिद्वार जनपद के रुड़की में मंगलवार को दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। हाईवे पर एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक

मिली जानकारी के अनुसार गोलू गोयल पुत्र राजदीप गोयल निवासी दिल्ली और रोशन पुत्र जयदेव झा निवासी करोल बाग दिल्ली सुबह करीब छह बजे बाइक से हरिद्वार जा रहे थे। जैसे ही वह मंगलौर के मंडावली स्थित फ्लाईओवर पर पहुंचे। उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस मंगलौर पुलिस ने घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकिसकों ने गोलू को मृत घोषित कर दिया। जबकि जयदेव की हालत गंभीर बताई जा रही है।

एक की मौत अन्य गंभीर रूप से घायल

जानकारी के मुताबिक मंगलौर कोतवाली प्रभारी मनोज मेनवाल ने बताया कि दोनों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। इसके साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें