Big NewsChar Dham Yatra 2023

केदारनाथ हेलीपैड पर अधिकारी की मौत मामले में शुरू हुई जांच, घटनास्थल पर पहुंची डीजीसीए की टीम

केदारनाथ में हेलीकॉप्टर से दुर्घटना मामले की जांच डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन (डीजीसीए) की टीम ने शुरू कर दी है। डीजीसीए की टीम केदारनाथ हेलीपैड पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार हेलीपैड पहुंची टीम घटना के वक्त मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ करेगी। पर

घटनास्थल पर पहुंची डीजीसीए की टीम

हेली सेवा केस्ट्रेल एविएशन कंपनी के सभी कर्मचारियों से भी पूछताछ की जाएगी। बता दें डीजीसीए की टीम केदारनाथ हेलीपैड पहुंच गई है। बीते रविवार को केदारनाथ हेलीपैड में हेलीकॉप्टर के पंखे से टकराकर यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी की मौत हो गई थी। हादसा उस समय हुआ था जब यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित कुमार सैनी केदारनाथ हेलीपैड निरीक्षण के लिए गए थे।

परिजनों ने लगाए थे लापरवाही के आरोप

अमित सैनी के परिजनों ने केस्ट्रेल एविएशन कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाए थे। परिजनों का कहना था कि अमित सैनी पहली बार हेलिकॉप्टर से निरीक्षण के लिए गए थे। केदारनाथ में हेलिकॉप्टर के लैंड करते ही उन्हें तुरंत उतरने दिया गया। कंपनी के लोगों ने उन्हें इसके लिए कोई जानकारी नहीं दी। यहां तक कि अमित को हेलिकॉप्टर के पीछे वाले हिस्से से दूर रहने को लेकर भी कोई दिशा-निर्देश नहीं दिए गए थे।

यात्रा के समय नियमों का पालन करने के दिए निर्देश

नागरिक उड्डयन सचिव दिलीप जावलकर ने जानकारी देते हुए बताया कि हेली कंपनियों को भी यात्रा करते समय सभी नियमों का पालन करने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें