Big NewsNainital News

स्कूल में बच्चों को पढ़ाते हुए अचानक बेहोश हुई टीचर, जन्मदिन के दिन ही हो गई मौत

रामनगर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षिका अचानक बच्चों को पढ़ाते हुए अचेत हो गई। जब शिक्षिका को उठाने की कोशिश की गई तो उसकी मौत हो चुकी थी।

अपने जन्मदिन के ही दिन शिक्षिका की हुई मौत

रामनगर के स्कूल में एक शिक्षिक क्लास में बच्चों को पढ़ा रही थी। इस से पहले अपने जन्मदिन के मौके पर मिली बधाइयों का वो धन्यवाद कर रही थी। अचानक क्लास में शिक्षिका बेहोश हो गई। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। ये देखकर बच्चे स्तब्ध हो गए।

क्लास में अचानक बेहोश हो गई थी शिक्षिका

मिली जानकारी के मुताबिक रमा बेला पत्नी अनिल बेला कालाढूंगी क्षेत्र के मोहनपुर रौतेला राजकीय प्राथमिक विद्यालय गैबुआ में शिक्षिका थीं। जो कि हल्द्वानी के ऊंचापुल निवासी थी। सोमवार को उनका जन्मदिन था। फेसबुक पर लोग उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे थे।

वो भी रोज की ही तरह सुबह स्कूल पहुंची। बच्चों ने भी उन्हें विश किया तो उन्होंने उनका धन्यवाद भी किया। जिसके बाद वो बच्चों को पढ़ाने लगी। इसी बीच वो अचानक से बेहोश हो गई। ये देख बच्चे घबरा गए।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

शिक्षिका को बेहोश देख बच्चे घबरा गए। जिसके बाद बच्चों ने भोजनमाता को इसकी जानकारी दी। भोजनमाता ने इसकी जानकारी प्रधानाध्यापिका नीता वर्मा को दी। जिसके बाद शिक्षिका को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें