Haldwani NewsHighlightNainital NewsUttarakhand

नदी में खनन वाहनों में भरान के दौरान मजदूर की छह वर्षीय बेटी की मौत, परिजनों ने जताई डंपर से टक्कर की आशंका

हल्द्वानी में गौला नदी में खनन वाहनों में भरान के समय एक मजदूर की छह वर्षीय बच्ची चोटिल पड़ी मिली। परिजनों ने बच्ची को घायल अवस्था में देखकर उसे बेस अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित किया। बच्ची के परिजनों ने डंपर से टक्कर की आशंका जताई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

मजदूर की छह वर्षीय बेटी की मौत

उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित नवाबगंज तहसील के ऐंठपुर निवासी ख्याली राम बीते तीन साल से हल्द्वानी के बनभूलपुरा के आंवला चौकी गेट क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रह रहा है। ख्याली राम अपने परिवार के साथ गौला नदी में खनन वाहन भरने का काम करता है। ख्याली राम की पत्नी ममता और उसका साला सुरेंद्र भी उसके साथ मजदूरी करता है। घटना रविवार सुबह 8:30 बजे की बताई जा रही है। रविवार सुबह ख्याली राम की छह वर्षीय बेटी मोनिका गंभीर रूप से चोटिल हालत में नदी के पास पड़ी मिली।

परिजनों ने जताई डंपर से टक्कर की आशंका

आनन-फानन में परिजन बच्ची को बेस अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक मोनिका के मामा सुरेंद्र ने बताया कि रविवार सुबह तीन गाड़ियां भरी जानी थीं। दो वाहनों को जब भरा गया तब तक मोनिका उनके आसपास ही खेल रही थी। तीसरा डंपर जब भरान के लिए पहुंचा तो उन्हें मोनिका दिखाई नहीं दी। जब मोनिका को ढूंढा तो कुछ ही दूरी पर मोनिका नदी में चोटिल पड़ी हुई थी और डंपर का चालक भी मौके से फरार था। बच्ची के परिजनों ने डंपर से टक्कर लगने की आशंका जताई है।

परिजनों की तरफ से अभी तक नहीं दी गई कोई तहरीर

पुलिस ने बताया की अस्पताल में डंपर स्वामी भी पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। अगर शिकायत मिलती है तो चालक पर कार्रवाई की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें