हल्द्वानी: लैंड जिहाद पर सीएम की सख्ती के बाद वन विभाग ने कार्रवाई के लिए कसी कमर

प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी इन दिनों लैंड जिहाद पर सख्त दिखाई दे रहे हैं। इसी के मद्देनजर हल्द्वानी पहुंचे मुख्य वन संरक्षक एवम वन क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान के नोडल अधिकारी डॉ पराग मधुकर धकाते ने वन पंचायत कार्यालय में सभी वन विभाग के अधिकारियों की बैठक ली और वन क्षेत्र से सभी अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
वन विभाग ने लैंड जिहाद पर कसी कमर
वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए धकाते ने कहा कि अतिक्रमण को किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चाहे वह धार्मिक गतिविधियों के नाम पर ही अतिक्रमण क्यों ना किया गया हो। मुख्य वन संरक्षक ने कहा कि भारतीय वन अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत ऐसे अतिक्रमण जो हाल फिलहाल में हुए हैं उनमें तत्काल नोटिस देकर उन्हें तोड़ा जाएगा।
वन क्षेत्र में अतिक्रमण किसी भी कीमत पर नहीं होगा बर्दाश्त
नोडल अधिकारी डॉ पराग मधुकर धकाते ने कहा वन क्षेत्र में अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खासकर धार्मिक गतिविधियों की आड़ में हो रहे अतिक्रमण पर भी त्वरित रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि पिछले दिनों लैंड जिहाद पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन विभाग की जमीनों पर हो रहे अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद वन विभाग के मुखिया द्वारा वन भूमि में अतिक्रमण को चिन्हित कर उसे तोड़ने के लिए डॉ पराग मधुकर धकाते को नोडल अधिकारी बनाया गया है।