अतीक अहमद के कार्यालय में मिले खून से सने महिला के कपड़े, चाकू, चारों तरफ ब्लड के निशान, मची खलबली, जांच जारी
उमेश पाल हत्याकांड और फिर अतीक अहमद तथा अशरफ की हत्या के बाद एक बार फिर सनसनीखेज मामला सामने आया है। 24 अप्रैल को कर्बला में अतीक अहमद के तोड़े जा चुके कार्यालय भवन में चाकू और चारों तरफ खून के धब्बे मिले है। जिससे खलबली मच गई है।
खून के धब्बे मिले, मामला रहस्यमय बना
अतीक अहमद के खंडहर हो चुके कार्यालय में खून के धब्बे निचले तल से लेकर दूसरी मंजिल के कमरों किचन और सीढ़ियों पर हैं। किचन में रखा सामान फैला हुआ है और हीटर सहित दूसरे तमाम वस्तुएं टूटे पड़े मिले। एक कमरे में सोफे पर महिला के कपड़े में भी खूब के धब्बे हैं। खुल्दाबाद थाना प्रभारी अनुराग शर्मा पुलिस टीम के साथ छानबीन कर रहे हैं। फोरेंसिक टीम को जांच के लिए मौके पर बुलाया गया है।
15 अप्रैल को हुई थी अतीक-अशरफ की हत्या
बता दे कि अतीक-अशरफ को उमेश पाल हत्याकांड मामले में पुलिस ने रिमांड पर लिया था। हत्या वाले दिन दोनों पुलिस के साथ निशानदेही के लिए गए थे। वापसी में उनका मेडिकल काल्विन अस्पताल में हुआ था। वहां से निकलने के बाद मीडिया कर्मियों के वेश में आए अरुण मौर्य, लवलेश तिवारी और सनी ने मौका पाते ही अतीक-अशरफ को गोलियों से भून दिया था।