Big NewsDehradun NewsUttarakhand

देहरादून: रिश्ता शर्मसार, जिस भाई के कंधोें पर थी बहन की जिम्मेदारी, उसी ने लूटी आबरू

राजधानी देहरादून से भाई बहन के रिश्ते को कलंकित कर देने वाली खबर सामने आ रही है। मामला रायपुर क्षेत्र का है। जहां भाई ने अपने माता-पिता के तलाक के बाद अपनी सगी बहन को हर रोज नशा करवाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। युवती की तहरीर के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

जबरन नशा करवाकर करता था दुष्कर्म

जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष रायपुर कुंदन राम ने बताया कि क्षेत्र कि एक युवती ने थाने में तहरीर दी थी। युवती के माता पिता का कुछ साल पहले तालक हो चुका था। वर्तमान में दोनों कहा रहते हैं इसकी जानकारी नहीं है। माता पिता के तालक के बाद से भाई-बहन रायपुर क्षेत्र में रहते हैं। पीड़िता का आरोपी भाई ई-रिक्शा चलाता है। पीड़िता के अनुसार आरोपी हर रोज उसके कमरे में आकर उसे जबरन नशा करवाता था।

नशा करवाने के बाद आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करता था। इतना ही नहीं युवती के विरोध के बाद उसके साथ मारपीट कर किसी को बताने पर तेजाब से जलाने की धमकी भी देता था। भाई के जुल्म जब पढ़ते गए तो किसी तरह पीड़िता अपनी जान बचाकर थाने पहुंची और भाई के विरुद्ध थाने में मुकदमा दर्ज करवाया।

आरोपी को किया गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती की तहरीर के तत्काल बाद आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती की तहरीर के 12 घंटे बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है ।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें