Big NewsChar Dham Yatra 2023

चारधाम यात्रा: मध्यप्रदेश से आए श्रद्धालु की हृदय गति रुकने से मौत, साथियों को सौंपा शव

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए मध्य प्रदेश के एक श्रद्धालु की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। शनिवार देर रात यात्री की तबियत खराब होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को उसके यात्री साथियों को सौंप दिया है।

मध्यप्रदेश से आए श्रद्धालु की हृदय गति रुकने से मौत

मृतक यात्री की पहचान दिनेश पाटीदार (49) पुत्र स्व. गोकुल पाटीदार निवासी ग्राम पनघानिया, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक दिनेश पाटीदार शनिवार को दर्शन करने गए थे। दर्शन करने के बाद दिनेश अपने साथियों के साथ वापस जानकीचट्टी आए और होटल में कमरा लिया।

यात्रा शुरू होने के बाद मौत का दूसरा मामला

होटल में पहुंचने के बाद शनिवार देर रात अचानक उनकी तबियत बिगड़ी। आनन फानन में दिनेश के साथियों ने एक प्राइवेट डॉक्टर को बुलाया। मगर तबियत अधिक खराब होने पर दिनेश को 108 वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार दिनेश की मौत हृदय गति रुकने से हुई है। आपको बता दें यात्रा शुरू होने के बाद से ये श्रद्धालु की मौत का दूसरा मामला है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें