Char Dham Yatra 2023Dehradun NewsHighlight

चारधाम यात्रा: सावधान, अभी तक नहीं सुधर पाई इस हाईवे की स्थिति, मुश्किलों भरा हो सकता है तीर्थयात्रियों का सफर

अगर आप भी चार धाम यात्रा में आ रहे है और दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से सफर कर रहे हैं तो आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरुरत है। ऐसा हम इसलिए कह रहें है क्योंकि कालसी में पिछले दो सालों से पुश्ता टूटने से नेशनल हाईवे धंसा हुआ है।

अधिकारियों के निरिक्षण के बाद भी हालत जस के तस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुश्ता टूटने के कारण मार्ग संकरा हो गया है। जुड्डो व लखवाड़ बैंड तक हाईवे की ज्यादा बदहाल स्थिति है। ऐसे में यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को इस हाईवे पर सफर मुश्किलों भरा हो सकता है। आपको बता दें फरवरी 2023 में एनएच के अधिकारी और एआरटीओ संयुक्त निरिक्षण कर हाईवे की खामियां चिन्हित कर चुके हैं। लेकिन हाईवे की हालत अभी तक बदल नहीं पाई है।

हाईवे पर हमेशा दुर्घटना की बनी रहती है आशंका

बता दें दिल्ली- यमुनोत्री हाईवे की शुरुवात हर्बटपुर से होती है। हाईवे से आगे 17 किलोमीटर पर कालसी में काली माता मंदिर के पास दो वर्ष से पुश्ता टूटने के कारण मार्ग संकरा हो गया है। हाईवे पर हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

नहीं हो पाया अभी तक बरसात का मलबा साफ

इसके साथ ही बैराटखाई की ओर जाने वाले मार्ग के जंक्शन प्वांइट पर पुल की रेलिंग टूटी हुई है। जुड्डो क्षेत्र में हाईवे के हाल बदहाल हैं। व्यासी झील के किनारे से होकर गुजर रहा हाईवे भी जगह-जगह धंसा हुआ है। झील किनारे कई जगह क्रश बैरियर या पैराफिट भी नही है और जहां पर है वो भी टूटे हुए है। इसके साथ ही सड़क किनारे पर बरसात में आया मलबा भी अभी तक नही हटाया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें