HighlightUttarakhand

उत्तराखंड में मिले कोरोना के 86 नए मामले, संक्रमितों की संख्या पहुंची 366

प्रदेश में कोरोना अब पांव पसारने लगा है। बीते शनिवार को 24 घंटे के भीतर 86 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बीते शनिवार को 409 सैंपलों की जांच की गई थी। इसमें से 86 लोगों पर संक्रमण की पुष्टि हुई है।

24 घंटे के भीतर 86 नए मामले

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के अनुसार एक बार फिर देहरादून जनपद से सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। देहरादून जनपद से 48, नैनीताल में 19 मामले, हरिद्वार में पांच, अल्मोड़ा में छह, उधमसिंह नगर में तीन मामले, टिहरी और बागेश्वर जनपद में दो- दो मामले और पौड़ी जनपद में एक संक्रमित मिला है।

प्रदेश में कुल 366 सक्रिय मामले

हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 103 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं। वर्तमान में फिलहाल सक्रिय मामले कुल 366 हो गए हैं। वहीं इस साल कोरोना संक्रमित के 11 मरीजों की मौत भी हो चुकी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें