Char Dham Yatra 2023Highlight

चारधाम यात्रा: बदरी-केदार के कपाट खुलने पर श्रद्धालुओं पर की जाएगी हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, आदेश किए जारी

केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल और बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुलने जा रहे हैं। कपाट खुलने पर आने वाले श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। इस संबंध में सचिव धर्मस्व हरिचंद्र सेमवाल ने आदेश जारी कर दिए हैं।

बदरी-केदार के कपाट खुलने पर की जाएगी श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा

बता दें शनिवार को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने पर भी आने वाले श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई थी। अब उसी तर्ज में 25 अप्रैल को केदारनाथ और 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं। दोनों ही धामों के कपाट खुलने पर पुष्प वर्षा की जाएगी।

सरकार ने किए आदेश जारी

इसकी जिम्मेदारी सरकार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सलाहकार बीडी सिंह को सौंपी है। आपको बता दें पहली बार प्रदेश सरकार की ओर से कपाट खुलने के शुभ मुहूर्त पर यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें