अमृतपाल ने पहले गुरुद्वारे में दर्शन किए, फिर संगत को हालात बताएं और मर्जी से हुआ गिरफ्तार
पंजाब में मोगा जिले के रोडेवाल सिंह सभा गुरुद्वारे में खालिस्तान समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ के चीफ अमृतपाल सिंह अपनी मर्जी से आया फिर उसने गुरुद्वारा साहिब में दर्शन किए, और सभी संगत को अपने हालातों के बारे में जानकारी दी । वो यहां खुद को सरेंडर करने के इरादों से आया था।
ज्ञानी जसबीर सिंह रोडे ने किया दावा
गुरुद्वारा साहिब के ज्ञानी जसबीर सिंह रोडे ने दावा किया कि अमृतपाल देर रात यहां गांव में आया, मुझे भी किसी से पता चला कि वो यहां ठहरा हुआ है। मैं उससे मिला भी था उसने मुझे कहा कि मैं गुरुद्वारा साहिब में दर्शन करने आया हूं, यहां मैं सभी संगत को अपने हालातों के बारे में जानकारी दूंगा। मैं सभी के सामने यह बात रखूंगा कि अबतक मैंने सरेंडर क्यों नहीं किया। फिर गुरुद्वारा साहिब में उसने संबोधित करते हुए बताया कि क्या-क्या कारण थे कि वो सरेंडर नहीं कर रहा था। साथ ही उसने सभी का धन्यवाद भी किया।
मोगा से गिरफ्तार हुआ खालिस्तान समर्थक
खालिस्तान समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ के चीफ अमृतपाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने भगोड़े अमृतपाल सिंह को पंजाब को मोगा जिला के एक गांव से पकड़ा है। 18 मार्च से फरार चल रहे अमृतपाल को पुलिस ने यहां के रोडेवाल सिंह सभा गुरुद्वारे से गिरफ्तार किया है। ये दावा किया जा रहा है कि अमृतपाल सिंह ने गुरुद्वारा साहिब के बाहर जाकर खुद सरेंडर कर दिया।