Big NewsChar Dham Yatra 2023

चारधाम यात्रा: पहले ही दिन हुई एक श्रद्धालु की मौत, सांस संबंधी बीमारी से था ग्रस्त

शनिवार को गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुल गए हैं। इसी दौरान पहले ही दिन एक श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत हो गई। यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए घोड़े पर रवाना गुजरात के यात्री को सांस संबंधी परेशानी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यात्रा के पहले दिन ही एक श्रद्धालु की मौत

जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार चारधाम यात्रा के आगाज के साथ यमुनोत्री धाम यात्रा रूट पर यात्री के सांस संबंधी बीमारी से ग्रसित मरीज की मौत का पहला मामला सामने आया है। मृतक यात्री के पहचान कनक सिंह (62) पुत्र सोबन सिंह के रूप में हुई। बता दें कनक सिंह जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम की यात्रा पर घोड़े पर निकले थे।

सांस संबंधी बीमारी से था ग्रस्त

भैरो मंदिर के समीप कनक सिंह घोड़े से लघुशंका के लिए उतरे और उनके सीने पर अचानक दर्द होने के कारण बेहोश हो गए। आनन फानन में उन्हें जानकीचट्टी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया की कनक सिंह ह्रदय संबंधी बाईपास सर्जरी के मरीज थे। जिन्हें हाई एल्टीट्यूड के कारण सांस संबंधी बीमारी के कारण उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें