Char Dham Yatra 2023Haridwar News

चारधाम यात्रा शुरू होते ही हरिद्वार में लगा भयंकर जाम, ट्रैफिक के लिए बनाई योजनाएं नहीं आई काम

आज से चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। जहां एक ओर प्रशासन लगातार चारधाम यात्रा को लेकर तमाम दावे कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर आज यात्रा के आगाज के साथ ही हरिद्वार में जाम लग गया। जिसके कारण लोग घंटों जाम में फंसे रहे।

चारधाम यात्रा शुरू होते ही हरिद्वार में लगा जाम

आज से चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। यात्रा के शुरू होते ही हरिद्वार में भारी जाम लग गया। जाम के कारण ऐसी स्थिति बनी की सारी की सारी व्यवस्थाएं धरी की धरी रह गई। धर्मनगरी में कई किमी लंबा जाम लग गया। जिसको खुलवाने में घंटों लग गए।

घंटों जाम में फंसे रहे यात्री

धर्मनगरी में लगे जाम में यात्री कई घंटों तक फंसे रहे। जिससे उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चारधाम यात्रा, ईद और वीकेंड एक ही दिन होने के कारण बाहरी राज्यों से भी धर्मनगरी में लाखों की तादाद में यात्री पहुंच रहे हैं। जिसकी वजह से आज हरिद्वार में जाम की स्थिति बनी हुई है। इस जाम को हटाने के लिए ट्रैफिक पुलिस को घंटों मशक्कत करनी पड़ी।

हरिद्वार में सभी वाहनों की पार्किंग फुल

चारधाम यात्रा के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवभूमि में आ रहे हैं। जिसके चलते हर ओर जाम ही जाम नजर आ रहा है। आलम ये है कि हरिद्वार में वाहनों की सभी पार्किंग फुल हो गई है।

हांलाकि पुलिस प्रसाशन का कहना है कि उनके द्वारा जाम से निपटने के लिए इंतजाम किए गए हैं। लेकिन आज यात्रा के पहले ही दिन सारी के सारी व्यवस्थाएं धड़ाम हो गई। कोई भी योजना काम नहीं आई।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें