National

केरल के पूर्व विधायक जॉनी नेल्लोर ने की नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा, हाल ही में दिया था कांग्रेस से इस्तीफा

हाल ही में केरल कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे चुके केरल के पूर्व विधायक जॉनी नेल्लोर ने शनिवार को एक नए राजनीतिक पार्टी- राष्ट्रीय प्रगतिशील पार्टी (एनपीपी) की घोषणा की है। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य वीवी ऑगस्टाइन पार्टी के अध्यक्ष हैं। नेल्लोर एनपीपी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे।

जल्द होगा एनपीपी का नाम और झंडा दर्ज


वहीं नई पार्टी की घोषणा के लिए यहां बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन में ऑगस्टाइन ने कहा कि वे एनपीपी के नाम और झंडे को दर्ज कराने के लिए जल्द ही चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाएंगे। ऑगस्टाइन ने संवाददाताओं से कहा, हम किसी भी राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं हैं। हमारा कांग्रेस, माकपा या भाजपा के प्रति कोई विशेष लगाव नहीं है। हमारा स्वतंत्र दृष्टिकोण है।

पीएम मोदी को बताया प्रमुख नेता

हालांकि, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के प्रमुख नेताओं में से एक हैं और एनपीपी किसानों के हितों की रक्षा के लिए पार्टी की मांगों को रखने के लिए उनसे मुलाकात करेगी। नेल्लोर ने कहा कि आने वाले दिनों में और लोग एनपीपी से जुड़ेंगे। बता दे कि नेल्लोर, केरल कांग्रेस के एक प्रमुख नेता थे। उन्होंने 19 अप्रैल को पार्टी और कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी यूडीएफ से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने दावा किया था कि वह एक “राष्ट्रीय स्तर” की पार्टी बनाएंगे, जो किसानों के हितों के लिए काम करेगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें