HighlightUttarakhand

लोक सेवा आयोग की तरफ से अभ्यर्थियों को राहत, इस परीक्षा को लेकर दी ये छूट

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जेल बंदीरक्षक भर्ती के तहत चल रही शारीरिक मापदंड व दक्षता परीक्षा के दौरान शनिवार ईद की वजह से परीक्षा से वंचित होने वाले उम्मीदवारों को राहत दी है।

लोक सेवा आयोग ने दी राहत

लोक सेवा आयोग ने कहा है कि अगर अभ्यर्थी ईद की वजह से परीक्षा में शामिल होने में असमर्थ हैं तो वह अन्य तिथियों पर परीक्षा दे सकते हैं। आयोग के सचिव जीएस रावत की ओर से जारी की गई सूचना के मुताबिक कारागार विभाग में जेल बंदीरक्षक परीक्षा के तहत शारीरिक मापदंड व शारीरिक दक्षता परीक्षा 17 अप्रैल से गढ़वाल व कुमाऊं में छह केंद्रों पर हो रही है।

22 अप्रैल को ईद-उल-फितर का पर्व है । ऐसे अभ्यर्थी जो कि ईद पर्व क कारण आवंटित परीक्षा केंद्रों पर पहुँचने में असमर्थ हैं। वह शारीरिक परीक्षा के लिए अलग-अलग निर्थारित तिथियों पर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

इन तिथियों पर दे सकते हैं अभ्यर्थी परीक्षा

जानकारी के मुताबिक एसडीआरएफ जॉलीग्रांट देहरादून में 18 मई या 19 मई, 40वीं वाहिनी पीएसी रानीपुर हरिद्वार में 24 मई या 25 मई आईआरबी द्वितीय झाझरा देहरादून में चार या पांच मई, 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर यूएसनगर में 29 अप्रैल या फिर एक मई, 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर यूएसनगर में 16 या 17 मई और आईआरबी प्रथम बेलपड़ाव रामनगर में एक या दो मई को परीक्षा दी जा सकती है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें