Char Dham Yatra 2023Highlight

यात्रियों की संख्या से प्रतिबंध हटाने पर तीर्थ पुरोहितों ने जताया सीएम का आभार, पत्र लिख किया धन्यवाद

चारधाम यात्रा में पहले यात्रियों की संख्या निर्धारित करने का फैसला लिया गया था। लेकिन शुक्रवार को सीएम धामी ने इस प्रतिबंध को हटाने की घोषणा की। जिसके बाद तीर्थ पुरोहितों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद किया है।

तीर्थ पुरोहितों ने सीएम धामी का किया आभार व्यक्त

यात्रियों की पूर्व निर्धारित संख्या का प्रतिबंध समाप्त किये जाने पर तीर्थ पुरोहितों ने सीएम धामी का आभार व्यक्त किया है। श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति (हिमालय), उत्तरकाशी एवं समस्त रावल तीर्थ पुरोहितों ने प्रदेश के चारों धामों में यात्रियों की पूर्व निर्धारित संख्या का प्रतिबंध हटाए जाने पर पत्र लिखकर सीएम धामी का आभार व्यक्त किया है।

तीर्थ-पुरोहितों ने की सीएम के यश कीर्ति में सतत वृद्धि की प्रार्थना

अध्यक्ष श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति हिमालय रावल हरीश सेमवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर धन्यवाद किया। उन्होंने धाम के सभी रावल तीर्थ पुराहित की ओर से मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके साथ ही उन्होंने माँ गंगा से मुख्यमंत्री के यश कीर्ति में सतत वृद्धि की भी प्रार्थना की।

char dham yatra

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें