Char Dham Yatra 2023Highlight
बदरी-केदार के कपाटोद्घाटन पर गूजेंगे अभिलिप्सा पांडा के गीत, ‘हर-हर शंभु’ भजन से बटोर चुकी है सुर्खियां

केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल और बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुलने जा रहे हैं। इस मौके पर हर-हर शंभु फेम भजन गायिका अभिलिप्सा पांडा बदरीनाथ और केदारनाथ के कपाट खुलने के अवसर पर भजन प्रस्तुति देंगी।
सीएम से की गायिका अभिलिप्सा पांडा ने मुलाकात
शुक्रवार को अभिलिप्सा पांडा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके सरकारी आवास स्थित कैंप कार्यालय में भेट की। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्रअजय और गायिका अभिलिप्सा पांडा के माता- पिता भी मौजूद रहे।
भजन गायिका को दी शुभकामनाएं
सीएम धामी ने भजन गायिका अभिलिप्सा पांडा को शुभकामनाएं दी। सीएम ने कहा की उन्होंने अपनी मधुर मनमोहक गायिकी से संगीत जगत में अलग पहचान बनाई है। जो युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।