भारत में लगातार कोरोना के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 12,193 मामले दर्ज किए गए हैं। इससे पहले 21 अप्रैल को कुल 11,692 नए मामले सामने आए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर अब 67,556 हो गए हैं।
42 लोगो की 24 घंटे में कोरोना से मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी की बीते 24 घंटे में कोरोना से 42 मरीजों की जान चली गई है और अब तक कोरोना से जान जाने वालों की संख्या देश में कुल 5 लाख 31 हजार 300 हो चुकी है। वहीं अब तक 4 करोड़ 42 लाख 83 हजार 21 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।
रिकवरी दर 98.66 फीसदी और मृत्यु दर- 1.18 फीसदी
वहीं डेली पॉजिटिविटी दर- 6.17 फीसदी बताया गया है। इसके साथ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर- 5.29 फीसदी, एक्टिव केस- 0.15 फीसदी और रिकवरी दर- 98.66 फीसदी तो वहीं मृत्यु दर- 1.18 फीसदी बताया गया है।