National

मध्यप्रदेश के बालाघाट में हॉक फोर्स और नक्सलियों की मुठभेड़ में दो महिला नक्सली ढेर

मध्यप्रदेश के बालाघाट में शनिवार को हॉक फोर्स और नक्सलियों की मुठभेड़ हुई जिसमें महिला कमांडरों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों पर 14-14 लाख रुपये का इनाम घोषित था। 

कांधला के जंगल में हुई फायरिंग

मीडिया रिर्पोट्स में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को गढ़ी थाना के अन्तर्गत कांधला के जंगल में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों ने हॉक फोर्स की टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। हॉक टीम ने जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में भोरभ देव एरिया कमांडर सुनीता तथा खटिया मोर्च एरिया कमांडर सरिता को हॉक फोर्स ने मार गिराया। सुनीत पहले टाडा दलम में थी और वर्तमान के विस्तार दलम के लिए काम कर रही थी। कबीर के साथ सरिता गार्ड के रूप में काम करती थी। दोनों महिला नक्सलियों पर 14-14 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

दो बंदूक, कारतूस, खाद्य सामग्री बरामद

मुठभेड़ में महिला नक्सलियों के पास दो बंदूक, कारतूस, खाद्य सामग्री सहित दैनिक उपयोग की वस्तुए मिली है। मुठभेड़ में और भी नक्सली घायल हुए हैं, जिनकी तलाश पुलिस और हॉक फोर्स के जवान कर रहे हैं। बालाघाट के आईजी संजय कुमार, एसपी समीर सौरभ और हॉक फोर्स के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें