National

आईआईटी मद्रास में बीटेक के छात्र ने की आत्महत्या, संस्थान में आत्महत्या का चौथा मामला  

उच्च शिक्षण संस्थानों में जहां छात्र अच्छी शिक्षा लेने के लिए पहुंचते हैं वहां से खुदखुशी की खबरें आना हर किसी को चिंता में डाल रही है। ताजा मामला आईआईटी मद्रास का है जहां एक और छात्र ने आत्महत्या की है।

आईआईटी मद्रास में चौथी आत्महत्या से सनसनी

21 अप्रैल को आईआईटी मद्रास में एक और छात्र ने आत्महत्या की है। आईआईटी मद्रास से इस साल बीते तीन-चार महीनों में छात्र आत्महत्या का यह चौथा और 2018 के बाद से 12वां मामला सामने आया है। 

बीटेक के छात्र ने की आत्महत्या

पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास के बीटेक द्वितीय वर्ष के एक छात्र ने परिसर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। छात्र मध्य प्रदेश का रहने वाला था। शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और आईआईटी मद्रास परिसर में प्रारंभिक जांच की जा रही है।

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें