National

पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर में किशोरी से दुष्कर्म, शव मिला नहर में, लोगों ने किया पुलिस पर पथराव

पश्चिम बंगाल से एक बुरी खबर सामने आई है। यहां उत्तर दिनाजपुर जिले में अज्ञात बदमाशों ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर शव नहर में फेंक दिया । अगले दिन स्थानीय लोगों को नहर में लड़की का शव पड़ा मिला तो लोगों का दिल दहल गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय लोगों ने मांग की है।

ट्यूशन गई किशोरी नहीं आई घर


पुलिस का कहना है कि जिले की रहने वाली एक नाबालिग किशोरी गुरुवार शाम ट्यूशन जाने का बोलकर घर से निकली थी। जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजन घबरा गए। उन्होंने आसपास बेटी की तलाश की, स्थानीय लोग भी परिवार के साथ किशोरी को ढूंढ रहे थे। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। पड़ोसियों के साथ मिलकर परिजन पूरी रात किशोरी को ढूंढते रहे, लेकिन वह नहीं मिली। अगले दिन कुछ लोगों को किशोरी का शव नहर में मिला तो सबकी आंखे भर आई और गुस्से से लोग आग बबूला हो गए।

स्थानीय लोगों ने किया पुलिस पर पथराव

मामले की जानकारी मिलने के बाग मौके पर पहुंची पुलिस का लोगों ने विरोध किया। लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। स्थानीय लोगों में गुस्सा इतना ज्यादा था कि लोगों ने सड़कों को जाम किया, टायर जलाए और विरोध करते हुए पुलिस पर पथराव भी किया।

पुलिस ने किया लाठीचार्ज, छोड़े आंसू गोले

वहीं पुलिस अधिकारी ने मीडिया रिर्पोट्स में जानकारी दी है कि भीड़ काफी आक्रामक थी, नियंत्रण करने के लिए हमें लाठीचार्ज करना पड़ा। आंसू गैस के गोले भी दागे गए थे। अधिकारी ने बताया कि लड़की का शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें