Dehradun NewsUttarakhand

सेवक सदन में सीएम ने सुनी जन समस्या, अधिकारियों को दिए शीघ्र समाधान के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में जन समस्याओं को सुना। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। लोगों ने स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार, जमीन से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया। सीएम ने कहा कि जो भी समस्याएं लोगों द्वारा रखी गई है। उनका शीघ्र समाधान किया जाएगा। अधिकांश शिकायतों का उन्होंने मौके पर ही समाधान किया।

जन शिकायतों पर हुई कार्यवाही का सीएम खुद लेंगे फीडबैक

सीएम धामी ने समस्या सुन अधिकारियों को निर्देश दिए कि आज जो भी शिकायतें एवं समस्याओं के लिए पत्र प्राप्त हुए हैं। उनको समाधान के लिए शीघ्र संबंधित अधिकारियों को भेजा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी समस्याओं एवं शिकायतों पर हुई कार्यवाही का वो खुद फीडबैक लेंगे।

विलंब करने वालों अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

सीएम धामी ने इस अवसर पर अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अनावश्यक रूप से लोगों के कार्यों को अटकाया जा रहा है या फिर किसी तरह से विलंब किया जा रहा ह। उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

सभी जनपदों के डीएम दिए ये निर्देश

सीएम धामी ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान तेजी से हो इसके लिए जिलाधिकारियों को हर रोज दो घंटे जन समस्याओं को सुनने के निर्देश दिए हैं। बता दें सीएम खुद जनपदों के भ्रमण के दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लगातार फीडबैक ले रहे हैं। जिलाधिकारियों को जनपदों में जनता दरबार, तहसील दिवस एवं बीडीसी की नियमित बैठकें करने के निर्देश दिए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें