National
पटना में ‘अतीक अहमद अमर रहे’ और ‘मोदी-योगी मुर्दाबाद’ के लगे नारे, सीसीटीवी फुटेज निकाल पुलिस कर रही जांच

पटना में माफिया अतीक अहमद के समर्थन में लोग दिखाई दे रहे हैं । ताजा मामला पटना जंक्शन के पास का है जहां एक मस्जिद में नमाज के बाद ‘अतीक अमर रहे’ की नारेबाजी की गई।
अतीक अहमद अमर रहे के लगाए नारे
जानकारी के अनुसार, पटना जंक्शन के पास मस्जिद में जुमे की नमाज अता करने के बाद जब लोग निकल रहे थे, तब वहां कुछ यूट्यूबर्स ने यूपी के अतीक अहमद और अशरफ के शूटआउट प्रकरण पर राय मांगी। इस दौरान कुछ लोग ‘अतीक अहमद अमर रहे’ के नारे लगाने लगे।
‘मोदी-योगी मुर्दाबाद’ नारेबाजी से गूंजी सड़क
वहीं एक तरफ जहां लोग ‘अतीक अहमद अमर रहे’ के नारे लगा रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ लोगों ने ‘मोदी-योगी मुर्दाबाद’ के नारे भी लगाए। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने कहा कि वरीय अधिकारियों से अनुमति लेकर सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने की चेष्टा करने के आरोप में यूट्यूबर्स पर भी प्राथमिकी की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज निकाला जा रहा है।