Dehradun NewsUttarakhand

14 तरह की विदेशी ब्रांड की सिगरेट बरामद, तीन पर मुकदमा दर्ज

सहारनपुर चौके पर अवैध तंबाकू उत्पाद बरामद कर तीन थोक विक्रेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम ने राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कार्रवाई कर सिगरेट की तीन पेटियां जब्त कर मुकदमा दर्ज किया गया है।

छापेमारी के दौरान विदेशी ब्रांड की सिगरेट बरामद

आपको बता दें गुरुवार को जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी और एसीएमओ डॉ. निधि रावत के नेतृत्व में तीन थोक विक्रेता पुनीत बंसल-पुनीत ट्रेडर्स, मित कुमार-चौरसिया बद्रर्स, मोहित जायसवाल-जायसवाल ट्रेडर्स की सहारनपुर चौक की दुकानों और गोदामों पर छापेमारी की।

दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

छापेमारी के दौरान कई तंबाकू उत्पादों पर स्वास्थ्य के लिए हानिकारक संबंधी चेतावनी नहीं लिखी गई थी। जबकि वो तंबाकू उत्पाद काफी हानिकारक थे। इस दौरान 14 विदेशी ब्रांड की सिगरेट की तीन पेटियां बरामद की गई। पुलिस टीम ने तीनों दुकानदारों के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें