EntertainmentHighlight

बादशाह के नए एल्बम से संत और पुजारियों को दिक्कत, गाने से महादेव का नाम हटाने और माफ़ी मांगने की रखी मांग 

रैपर बादशाह अक्सर अपने गानों को लेकर सुर्ख़ियों में रहते है। उनके गाने फैंस को काफी पसंद आते है। इस बार भी रैपर अपने गाने को लेकर चर्चा में है। बादशाह की नई एल्बम सनक ने विवाद खड़ा कर दिया है। एल्बम के एक गाने से संतों और पुजारियों को आपत्ति है।

गाने में भगवान शिव का नाम किया है प्रयोग

दरअसल रैपर की हाल ही में एक एल्बम सनक रिलीज़ हुई थी। एल्बम के एक गाने में रैपर ने भोलेनाथ के नाम के साथ अश्लील शब्द इस्तेमाल किए है। इसी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। महादेव के पुजारियों को इस गाने से आपत्ति हैं। पुजारियों का मानना है की अगर भगवान शिव के नाम का प्रयोग करना ही है तो उनके नाम के भजन बनाओ। खुद फेमस होने के लिए भगवान का नाम गलत तरीके से प्रयोग करना सही नहीं है। ये चीज़ें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

गाने को लेकर पुजारियों ने जताई आपत्ति

अखंड हिंदू सेना के संस्थापक आचार्य शेखर का कहना है की आपको कोई सा भी गाना बनाने  की आजादी है। लेकिन हमारे देवी देवताओं का उसमें अपमान नहीं होना चाहिए। यदि भगवान के आदर सम्मान में कोई भी कमी आई तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।

इसके अलावा परमहंस अवधेशपुरी महाराज का कहना है की गाने में बहुत सारे अप शब्द है।  जो की भगवान के नाम के साथ लेना गलत है। उन्होंने साथ ही रैपर को सलाह दी की या तो वो गाने बना लें या फिर भजन। भगवान शिव का गलत तरीके से नाम लेना सनातन संस्कृति का मजाक है। जिसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।

सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगने की मांग

तो वहीं श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश गुरू ने भी इस गाने पर आपत्ति जताई है। साथ ही उन्होंने रैपर को चेतावनी दे डाली। उन्होंने कहा की अगर जल्द ही भगवान भोले का नाम गाने से नहीं हटाया गया तो वो बादशाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करेंगे। साथ ही उन्होंने रैपर से सार्वजनिक  रूप से माफ़ी मांगने की भी मांग रखी है।

गाने के विवादित बोल

गाने में भगवान शिव का नाम है। गाने के बोल कुछ इस प्रकार है ज्ञान बांटता फिरू……… इसके बाद रैपर ने कुछ अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया है। उसके बाद गाने के बोल है हिट पर हिट में मारता फिरूं……. तीन-तीन रात में लगातार जागता, भोलेनाथ के साथ मेरी बनती है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें