Big NewsUttarakhand

COVID IN UTTARAKHAND: कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, बीते 24 घंटे में मिले 139 संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

उत्तराखंड में कोरोना का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। बीते मंगलवार 24 घंटे में 139 कोरोना संक्रमित के मरीज मिले हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया है। प्रदेश में सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या 350 पहुंच गयी है।

बीते 24 घंटे में मिले 139 कोरोना संक्रमित

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 24 घंटे में 139 कोरोना संक्रमित के मामले मिले हैं। इसमें से सबसे ज्यादा मामले देहरादून जनपद से हैं। देहरादून में 69, नैनीताल जनपद में 28, टिहरी और उत्तरकाशी में नौ-नौ, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के चार-चार, अल्मोड़ा जनपद के पांच, चंपावत के तीन, पौड़ी के दो, हरिद्वार के छह मरीज शामिल हैं।

सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 350

अब प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 350 पहुंच गयी है। बता दें पिछले तीन माह में सबसे ज्यादा मामले मंगलवार के ही हैं। जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें